लोकल न्यूज़
ज्ञान स्थली एकेडमी विजय नगर में संविधान निर्माता डा0 भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गयी।
चेयरमैन शिवप्रसाद यादव

इटावा। आज ज्ञान स्थली एकेडमी विजय नगर में संविधान निर्माता डा0 भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती धूमधाम से मनाई गयी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामपाल सिंह ने डा0 अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने कहा कि डा0 अंबेडकर ने भारत के संविधान की रचना कर देश को दिशा प्रदान की तथा शोषित तथा दलित समाज को सशक्त बनाने के लिये संविधान में दिशा निर्देश भी व्यक्त किये। यही कारण है कि देश का प्रत्येक नागरिक संविधान के प्रति अपनी आस्था रखता है।
इस अवसर विद्यालय का समस्त स्टाफ माजूद रहा। अंत में मिष्ठान वितरण भी किया गया।
असित यादव इटावा संवाददाता