
- सैफई महोत्सव के संस्थापक एवं सपा संरक्षक मुलायमसिंह यादव के भतीजे स्व. रणवीरसिंह यादव की 22वीं पुण्यतिथिपर बुधवार को सैफई शोक में डूबी रही। रणवीर सिंह यादव की स्मृति में उनके समाधि स्थल पर आयोजितपरंपरागत शांति यज्ञ में हजारों लोगों ने आहुति डाली। चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।उनके स्मरण दिवस के दिन शांति यज्ञ की शुरुआत वेद मंत्रोच्चारण के मध्य आहुति देते हुए स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव की पत्नी मृदुला यादव ब्लॉक प्रमुख सैफई,बेटा पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव,पुत्र बधु राजलक्ष्मी,नाती जय यादव व कबीर यादव के अलावा सपा मुखिया के परिवार के सदस्य,अभयराम सिंह यादव,राजपाल सिंह यादव,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव,आर्यन यादव न ये यज्ञ मैं आहुति दी इसके आलावा एमएलसी मुकुल यादव,डा रमाकांत यादव डॉ एसपी सिंह ,डॉ विवेक यादव चेयरमैन एसएमजीआई इटावा,डॉ अरविंद यादव,चंदगीराम यादव प्रधान,राजवीर सिंह यादव राजकीय ठेकेदार नगला तेज, बलवीर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश जल निगम कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन,राजवीर बाबा, बीपी यादव नगला भूतन,परासना,भारतसिंह यादव खदरी,प्रदीप यादवआढ़तिया महोला, रामबाबू यादव प्रधान,अर्जुन सिंह नगला भूरे,नितुलप्रताप यादव प्रधान हैवरा,राधाकृष्णयादव प्रधान,सोनू यादव प्रधान,आनंद यादव बबलू पूर्व प्रधान लिए,गनेश फौजी मोहनपुरा,सर्वेश आदि मौजूद रहे।